कौन है दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ करने वाला नकाबपोश, कैसे उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां
नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त बड़ी चूक हुई जब एक नकाबपोश शख्स एसयूवी लेकर जबरन परिसर के सीमा पर बने गेट से अंदर घुस गया। इसके बाद वह विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर एक गुलदस्ता रखकर उसी रास्ते से निकल भी गया। इसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाद में उत्तर दिल्ली से कार चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और गाड़ी को जब्त कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते समेत कई पुलिस दल मौके पर पहुंचे और किसी भी खतरे की आशंका को खत्म करने के लिए इलाके की गहन छानबीन की। उन्होंने कहा कि राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह गाड़ी दोपहर करीब दो बजे गेट नंबर दो से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई। ये गेट वीआईपी एंट्री के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.