कौन है टिन्नू यादव? राम मंदिर केस में मोहरा या माफिया, चंपत के दम पर कैंपस में राज करता था
अयोध्या, जून 27 -- Ayodhya News: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के प्रकरण में एफआईआर में नामजद आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू संघ और विहिप के बड़े अधिकारियों का हमेशा से ही चहेता रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में टिन्नू का बड़ा हाथ माना जा रहा है। टिन्नू यादव का राम मंदिर परिसर में रूतबा था। चंपत की दम पर टिन्नू यादव मंदिर परिसर में राज करता था। राम मंदिर में ट्रस्ट महासचिव चंपतराय के सिपहसालार के रूप में प्रमुख भूमिका निभाने के कारण बहुतेरों के लिए ईर्ष्या का कारण भी बना। यहीं से टिन्नू यादव को पद-प्रतिष्ठा और पैसे की अहमियत ठीक से पता चली तो उसे रास्ते से भटकने में भी देर नहीं लगी। हालांकि बड़े अधिकारियों का उस पर भरोसा इतना मजबूत था कि छोटी-छोटी बातों पर उन्होंने कभी गौर ही नहीं किया। यदि गौर किया होता तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता। सूत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.