कौन है जर्मनी में फंसी अरिहा, विदेश मंत्रालय ने क्या बताया; जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जर्मनी में सरकारी देखरेख में रखी गई भारतीय बच्ची अरिहा शाह ने कुछ हिंदी शब्द बोलना शुरू कर दिया है। साथ ही यह भी बताया गया कि बच्ची के माता-पिता उससे नियमित रूप से मिलने जा रहे हैं तथा भारत उसके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अरिहा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे हम काफी अहमियत दे रहे हैं। बर्लिन में हमारा दूतावास अरिहा के लगातार संपर्क में है, और हमारे राजनयिक नियमित रूप से बच्ची से मिलने जा रहे हैं।शुरू कर दिया हिंदी बोलना जायसवाल ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर भारत, जर्मन अधिकारियों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि मैंने आपको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.