कौन है जग्गू भगवानपुरिया का शूटर? मोल्दोवा से प्रत्यर्पण कर लाई पंजाब पुलिस, कैसे धराया
चंडीगढ़।, सितम्बर 12 -- कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के मुख्य शूटर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा गणराज्य से प्रत्यर्पण कर पंजाब पुलिस भारत वापस लाई है। वह फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था। इसके बाद मोल्दोवा में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस की टीम उसे लेकर आज सुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है। यूरोप के किसी देश से पंजाब पुलिस द्वारा किया गया यह पहला प्रत्यर्पण है। अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 के आखिरी सप्ताह में भारत से फरार हुआ था। उसने चंडीगढ़ से जारी फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। इस पासपोर्ट में उसकी पहचान गुरपाल सिंह के नाम से बताई गई थी। वह सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा और इसके बाद कई देशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.