नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के कन्हैयालाल खाटिक की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्हें उनके शौक के चलते पूरे इलाके में 'गोल्डमैन' के नाम से जाना जाता है। कन्हैयालाल हर दिन अपने शरीर पर लगभग साढ़े तीन किलो सोना पहनकर निकलते हैं, जिसकी कीमत आज के बाजार भाव के हिसाब से लगभग चार करोड़ दस लाख रुपये है। लेकिन उनकी शुरुआत इतनी आलीशान नहीं थी। करीब 25 साल पहले, कन्हैयालाल एक साधारण ठेले पर फल और सब्जियां बेचते थे। वह संगीतकार बप्पी लाहिरी से प्रेरित होकर सोने की चमक से आकर्षित हुए। किस्मत ने तब पलटा खाया जब उन्होंने कश्मीर से सेब लाकर बेचने का कारोबार शुरू किया। बिजनेस में सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपना जुनून पूरा करना शुरू कर दिया और आज वह सोने के गहनों के बिना घर से बाहर नहीं निकलते। हालांकि, इतना सोना पहनने के ब...