कौन है उधम सिंह? जिस पर यूपी पुलिस ने घोषित किया है 1 लाख रुपए का इनाम; STF भी कर रही तलाश
प्रमुख संवाददाता, जून 6 -- UP Crime News : वेस्ट यूपी के अपराध माफिया और वांटेड अपराधी उधम सिंह पर मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। 20 मई को डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने उधम सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इसके बाद इनाम बढ़ाने की फाइल एडीजी कार्यालय भेजी गई थी। उधम ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमानत ली थी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में उधम सिंह की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर, उधम सिंह की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम और यूपी-एसटीएफ को भी लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो उधम सिंह नेपाल फरार हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। उधम सिंह की तलाश में दो स्वाट टीम के साथ-साथ यूपी एसटीएफ भी लगी है। मेरठ के सरूरपुर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.