नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- जब से इंस्टाग्राम पर MUSE नाम का नया ऑप्शन जुड़ा तब से इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। मेटाने म्यूसे को एक पर्सनल AI एजेंट के तौर पर पेश किया है, जिसका काम यूजर के रोजमर्रा के कई कामों में मदद करना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एआई एजेंट के पीछे का मास्टमाइंड कौन है? इस शख्स का नाम अलेक्जेंडर वांग है, जो मेटा चीफ AI ऑफिसर हैं। ऐसे में उन्होंने म्यूसे को ऐप स्टोर पर हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वांग की सक्सेस स्टोरी काफी दिलचस्प है। उन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। महज 19 साल की उम्र में MIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने वाले अलेक्जेंडर वांग आज दुनिया के चर्चित AI लीडर्स में शामिल हैं। उन्होंने स्केल एआई नामक कंपनी खड़ी की और अपनी कंपनी को टेक्नोलॉजी फ...