फरीदाबाद, फरवरी 9 -- हरियाणा की नीमका जेल में बंद अब्दुल रहमान की सोते वक्त हत्या कर दी गई। राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोप में हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गए अब्दुल को जम्मू-कश्मीर के अरुण चौधरी ने मार डाला, जो उसके साथ सेल में बंद था। मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। तिगांव एसीपी अशोक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुरक्षा वार्ड के एक सेल में अरुण, अब्दुल रहमान और शोएब को रखा गया था। तीनों करीब 20 दिन से एक साथ सेल में रह रहे थे। बताया गया है कि रात के करीब 2 बजे अरुण चौधरी नामक कैदी ने सोते हुए अब्दुल रहमान पर नुकीले पत्थर से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।अरुण चौधरी पर हत्या, हमले के कई मुकदमे एसीपी ने बताया कि हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.