नई दिल्ली, जून 2 -- सरकारी नौकरी खासतौर एसएससी की भर्ती परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे युवाओं के बीच अभिनय सर काफी जाना पहचाना नाम है। छात्रों के बीच अभिनय सर के नाम से मशहूर अभिनय शर्मा मैथ्स के बेहतरीन टीचरों में से एक माने जाते हैं। मैथ्स की उलझी पहेलियों को आसानी के साथ सुलझाने और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय के शॉर्टकट सिखाने को लेकर वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह अभिनय मैथ्स ( Abhinay Maths ) नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके अभी 33 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अभिनय ने फुल टाइम कोचिंग टीचर बनने से पहले 2012 से 2016 के बीच पांच बार एसएससी सीजएल भर्ती परीक्षा पास की थी। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी पदों पर काम किया, लेकिन आखिर में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर पूरी तरह से पढ़ाने का फैसला किया।...