नई दिल्ली, फरवरी 24 -- इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे की एक टीटीई की खूब चर्चा हो रही है। पहले लाइक्स और शेयर मिलने की वजह से और अब रेलवे की फटकार को लेकर। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें'सबसे सुंदर टीटीई' कहकर तारीफ करते रहे तो कुछ यूजर्स ने ड्यूटी पर रील्स वाली कोताही का आरोप लगाकर उनकी आलोचना की। तारीफ और आलोचना के बीच बात पहुंच गई रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक जिसके बाद टीटीआई पर ऐक्शन हो गया है। दरअसल, जिस टीटीई की बात हो रही है उनका नाम है मोनी नैन। उत्तरी रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से टीटीई की नौकरी हासिल करने वाली मोनी नैन इन दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी ऐक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें साढ़े तीन लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। आरोप लगा कि वह ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने और लाइक्स बटोरने में भी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.