नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- दिग्गज साउथ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। बता दें, करीब पांच दशक लंबे अपने करियर में अनंत नाग ने कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री ने लिखा, 'दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई। कई दशकों से, उनके सहज अभिनय, अद्भुत प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई। य...