कौन हैं IPS जसवीर सिंह, सेना के हवलदार का बेटा न योगी से डरा न राजा भैया से, 8 साल बाद डिमोशन के साथ बहाली
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- यूपी कैडर के निडर सीनियर आईपीएस अफसर जसवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की मंजूरी मिलने के बाद 1992 बैच के आईपीएस अफसर को सस्पेंड किए जाने के 8 साल बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। हालांकि उन्हें डिमोशन के साथ सेवा में बहाल किया गया है और कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। विभागीय दंड के रूप में उनका डिमोशन कर उन्हें एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADG) रैंक पर कर दिया गया है। इस फैसले के कारण अब उनके पुलिस महानिदेशक (DG) बनने की संभावना भी खत्म हो गई है। डिमोशन का आदेश उनकी रिटायरेंट से एक दिन पहले यानी 30 जनवरी 2028 तक प्रभावी रहेगा। वह 31 जनवरी 2028 को रिटायर होंगे।यूपी पुलिस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सस्पेंड रहने वाले आईपीएस जनवरी 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पुलिस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.