नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- IPS Komal Meena UPSC Success Story: हाल ही में पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था संभालते हुए चर्चा में आईं पटना ग्रामीण की एसपी (SP) और 2023 बैच की आईपीएस (IPS) अधिकारी कोमल मीणा आज लाखों युवाओं और सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। महज 29 वर्ष की उम्र में अपनी निडरता और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली कोमल मीणा की आईपीएस बनने की राह आसान नहीं थी। बार-बार मिली असफलता और संघर्ष के बीच उन्होंने कैसे खुद को संभाला, यह कहानी हर उस छात्र को जरूर पढ़नी चाहिए जो अपने सपनों को पूरा करने में जुटा है।राजस्थान के करौली से दिल्ली तक का सफर कोमल मीणा मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा राजस्थान में पू...