नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह यह है कि 2013 से अब तक 17 जजों ने उनके मामलों की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। इनमें सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के जज, ट्रिब्यूनल के सदस्य और जिला अदालतों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। हाल ही में 21 सितंबर को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) की दिल्ली बेंच के राजवीर सिंह वर्मा ने चतुर्वेदी के एक मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले 17 वें जज बन गए हैं।कौन हैं संजीव चतुर्वेदी? संजीव चतुर्वेदी उत्तराखंड कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उन्हें देश के सबसे बड़े व्हिस्लब्लोअर में एक माना जाता रहा है। सिस्टम में कई बार भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें 2015 में प्रतिष्ठित रम...