कोलकाता, मई 24 -- Who is Debangshu Panda, Falta Bengal Result: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने फलता के पुष्पा कहे जाने वाले जहांगीर खान का गेम ओवर कर दिया। जहांगीर ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता माने जाते हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फलता सीट पर भाजपा ने धांधली के आरोप लगाए थे। कई बूथों पर ईवीएम पर भाजपा चुनाव चिह्र के सामने टेप लगाकर छिपा दिया गया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मई को फिर से मतदान करने का आदेश दिया था। 24 मई को आए नतीजों में देबांग्शु पांडा ने करीबी उम्मीदवार को 109021 वोटों पराजित किया। यह भी पढ़ें- शुभेंदु के प्रभाव में आकर काम मत करो, ममता के करीबी...