नई दिल्ली, मार्च 25 -- AAP MLA Harmeet Pathanmajra: रेप केस में अदालत से भगोड़े घोषित पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार देर रात उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शिवपुरी एरिया से इनके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पठानमाजरा के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई थी। इसकी सुनवाई आज यानी 25 मार्च को होनी थी। इसी के लिए वह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दिल्ली आ रहे थे। पठानमाजरा के लिए पहले ही लुक आउट नोटिस जारी था। जैसे ही उन्हें देखा गया तो शिवपुरी इलाके से पकड़ लिया। पठानमाजरा रेप केस दर्ज होने के बाद कहां छिपे रहे, ये अब तक एक पहेली है। ऐसी सूचनाएं आती रही कि वह ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे। वह बार-बार ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.