कौन हैं 6 महीने में 14 चोटियां फतह करने वाले निर्मल पुर्जा, पाकिस्तान की चोटी पर पूरे दल के साथ लापता
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नेपाल के नामचीन पर्वतारोही और ब्रिटिश सेना में रॉयल मरीन रह चुके निर्मल पुर्जा और उनका पूरा दल पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनके दल में कुल 10 सदस्य थे। हिमस्खलन के बाद उनका पूरा दल गायब हो गया। मौसम ठीक होने के बात पाकिस्तान उन्हें खोजने की कोशिश कर रहा है। इस दल में एक अमेरिकी, एक चीनी, एक ओमानी और पांच नेपाली नागरिक शामिल थे। निर्मल पुरजा भी नेपाल के ही रहने वाले हैं और पर्वतारोहण के मामले में उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 12 बजे के करीब काराकोरम पर्वतमाला में स्थित 8047 मीटर ऊंची चोटी पर हिमस्खलन की वजह से कई लोग लापता हो गए। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं स्थापित हो सका। यह चोटी दुनिया की 12 सबसे ऊंची चोटियों में शामिल है और चढ़ाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.