नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- इस साल सीबीएसई परीक्षा, रिजल्ट और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल को लेकर खूब विवाद हुआ। इस विवाद में 17 साल के छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों को उजागर कर सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी जांच के दौरान उन्होंने न केवल बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए, बल्कि सरकारी खरीद से जुड़े करीब 1.66 करोड़ रिकॉर्ड भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने की पहल की थी। फिलहाल, वो एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अब उनका नाम TIME100 Next India 2026 की लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें कि दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME की ओर से शुरू की गई एक स्पेशल लिस्ट होती है। इसमें भारत और भारतीय मूल के ऐसे 100 उभरते चेहरों को शामिल किया जाता है, जो अपने काम, नए आइडिया और उपलब्धियों स...