पटना, मई 7 -- Samrat Choudhary Cabinet Expansion Ramchandra Prasad: बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 15 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार बनी। तब सीएम के अलावे दो डिप्टी सीएम जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद 7 मई को सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है। सम्राट कैबिनेट में दरभंगा के हायाघाट के विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद को मंत्री पद का तोहफा दिया गया है। रामचंद्र प्रसाद तेली जाती से ताल्लुक रखते हैं और 2020 से लगातार दूसरी बार विधायक बनने में कामयाब रहे हैं। डॉ रामच्रंद्र प्रसाद बिहार के उच्च शिक्षित विधायकों में से एक हैं और वे दरभंगा के 84- हायाघाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। कहा ...