संवाददाता, दिसम्बर 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के हिन्द नगर कॉलोनी की रहने वाली मेनका सोनी अब अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देंगी। उन्हें अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के रेडमंड शहर की सिटी काउंसिल मेंबर चुना गया। यह मुकाम हासिल करने वाली वह पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गईं हैं। मेनका ने भारतीय पोशाक में हाथों में भगवद्गीता लेकर दो दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। गुरुवार की शाम को लखनऊ पहुंची मेनका का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मेनका ने प्रेस से बातचीत में बताया कि मुझे भारतीय संस्कृति और मान्यताओं से बहुत लगाव है। मैंने विदेश में भी इसे संजोकर रखा है। होली-दीपावली भी अमेरिका के लोगों के साथ मनाती हूं। होली के कार्यक्रम में 15 हजार लोग पहुंचे थे। मैं अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की महिलाओं के लिए काम करूंगी। माइक्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.