कौन हैं हाईकोर्ट के जज जो रिटायर होने पर दान करेंगे 1.1 करोड़?
नई दिल्ली।, सितम्बर 19 -- High Court News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज अवनिंद्र कुमार सिंह ने अपने रिटायरमेंट समारोह के दौरान एक अनोखी मिसाल पेश की है। 17 सितंबर को अपने विदाई भाषण के दौरान उन्होंने घोषणा की कि वह जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) से मिलने वाली अपनी पूरी राशि लगभग 1.1 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में दान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने और उनकी पत्नी ने मृत्यु के बाद अपना शरीर मेडिकल स्टडी और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए दान करने का संकल्प लिया है। जस्टिस अवनिंद्र सिंह ने कहा, "रिटायरमेंट के बाद मैं अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं। मैं हमेशा एक नए मंच पर काम करता रहूंगा। मेरा मानना है कि हम ईश्वर की सेवा केवल उनकी पूजा करके ही नहीं, बल्कि इस धरती पर ईश्वर द्वारा बनाई गई छोटी-बड़ी सभी चीजों की देखभाल करके भी करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.