नई दिल्ली, मई 17 -- गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 247 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने एक समय पर केकेआर की धड़कने बढ़ा दी थी। मगर अंत में बाजी कोलकाता ने ही मारी। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच तो केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ले गए। नरेन ने शुभमन गिल के महत्वपूर्ण विकेट समेत इस मैच में 2 शिकार किए थे, मगर उनके अलावा एक और गेंदबाज रहा जिसने हर किसी का दिल जीता। वह गेंदबाज हैं 28 साल के म। सौरभ ने जीटी के खिलाफ 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी कर ना सिर्फ उनकी रनगति पर लगाम लगाई, बल्कि जोस बटलर का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-मार्श जैसे दिग्गजों को पछा...