वाशिंगटन।, नवम्बर 4 -- US Midterm Election Results: अमेरिका में उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगता दिख रहा है। उपचुनाव से उनकी सरकार को भले ही कोई खतरा नहीं हो, लेकिन एक बात तो साफ-साफ झलक रही है कि उनकी सरकार से लोग खुश नहीं हैं। भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने भी यहां जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में एकतरफा जीत हासिल की है। उन्हें 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और डोनल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के डेव बेकविथ को सिर्फ 36.4 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके सुहास सुब्रमण्यम ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य का चुनाव जीतकर ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने वर्जीनिया के 10वें डिस्ट्रिक्ट स...