नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिला है। भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि इस चुनावी समर में कुछ चेहरे सबसे ज्यादा चर्चा में रहें। इनमें से एक नाम तृणमूल कांग्रेस की सायोनी घोष का है। सांसद सायोनी ने न केवल प्रचार अभियान के दौरान सुर्खियां बिटोरी बल्कि अपने बेबाक अंदाज से विरोधियों को जवाब देते हुए भी दिखीं। हालांकि टीएमसी की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और भाजपा पर निशाना साध रही हैं। टीएमसी के चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने हृदय मा छे काबा, नयने मदीना... गाना गाया था। जिसका अर्थ है, मेरे दिल में काबा है और आंखों में मदीना। इस गाने के बाद सायोनी घोष वायरल हो गईं। हालांकि राजनीति में उतरने से पहले सायोनी घोष बंगाली फिल्मी जगत की एक जाना माना अभिनेत्री थीं। उन्होंने अपन...