देहरादून, जुलाई 9 -- श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर है। महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के ये अफसर पूर्व में भी किसी न किसी रूप में धामों से जुड़े रहे हैं। धामों की व्यवस्थाओं से नजदीकी से जुड़े रहने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि, ये हर बारीकी को पकड़ सकेंगे।मिलिए जांच अफसरों से आनंद स्वरूप गढ़वाल कमिश्नर हैं। उन्हें जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कमिश्नर गढ़वाल के रूप में वे चारों धामों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। संदीप तिवारी एमडी एनएचएम हैं। इससे पूर्व में चमोली के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। बदरीनाथ धाम चमोली जनपद ही आता है। चमोली डीएम रहते हुए तिवारी धाम की प्रक्रियाओं को नजदीक से देख चुके हैं। वहीं, जगत सिंह चौहान स्वास्थ्य विभाग के वित्त नियंत्रक हैं...