चंडीगढ़, मार्च 3 -- भाजपा ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। संजय भाटिया 5 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। 57 साल के संजय भाटिया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इनका जन्म हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ है। वह भाजपा के महामंत्री भी रह चुके हैं। वहीं अभी राज्य सभा की दूसरी सीट के लिए एक और प्रत्याशी के नाम का ऐलान करना अभी बाकी है।लोकसभा चुनाव में दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत संजय भाटिया का जन्म 29 जुलाई 1967 को हुआ था। वह कॉलेज के दिनों से ही बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े थे। संजय भाटिया ने साल 2019 में करनाल लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 53 साल के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.