नई दिल्ली, मार्च 15 -- आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कथित तौर पर फरवरी 2026 में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से निजी समारोह में शादी कर ली है। एचटी सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल और श्वेता पुंडीर 4 फरवरी को नोएडा उत्तर प्रदेश में शादी के बंधन में बंथे थे, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, फरवरी में संपन्न हुई यह शादी बेहद निजी थी और उसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हुए। दयाल ने अपनी शादी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की एक वीडियो शेयर की है। यश दयाल 2025 में आरसीबी की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और वे इस साल में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- पापा बनने वाले हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो हो रहा है वायरल ?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.