नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है। सामाजिक और जातीय समीकरण के लिहाज से भी भाजपा की सूची महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी के आठ उम्मीदवारों में तीन ओबीसी, दो अनुसूचित जाति और तीन सामान्य वर्ग से हैं। ओबीसी वर्ग में एक-एक लोधी, पाल और कुर्मी उम्मीदवार को जगह दी गई है। वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों में दो ब्राह्मण और एक राजपूत शामिल हैं। जिसमें श्रुति गंगवार के नाम की चर्चा खूब हो रही है।श्रुति गंगवार कौन हैं? श्रुति गंगवा...