चेन्नई, मई 20 -- तमिलनाडु में सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली नई नवेली सरकार में कांग्रेस के दो मंत्री होंगे। वे बृहस्पतिवार (21 मई) को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह 59 साल के अंतराल के बाद पहली बार होगा, जब कांग्रेस तमिलनाडु मंत्रिमंडल का हिस्सा होगी। पार्टी के दो विधायक राजेश कुमार और पी विश्वनाथन बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने कांग्रेस विधायकों एडवोकेट राजेश कुमार और पी विश्वनाथन को मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाले तमिलनाडु मंत्रिमंडल में शामिल होने की मंजूरी दे दी है, और वे कल मंत्री पद की शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि कांग्रेस 59 साल के लंबे अंतराल के बाद तमिलनाडु कैबिनेट में शाम...