रांची, जून 7 -- बीते कुछ दिनों से कांग्रेस और जेएमएम के बीच एक राज्यसभा सीट के लिए खींचतान चल रही थी। अब इस मामले में फैसला हो चुका है। एक सीट जेएमएम के हिस्से आई है और दूसरी कांग्रेस के हिस्से। जेएमएम ने वैद्यनाथ राम को अपना प्रत्याशी गोषित किया है, वहीं कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। आइए जानते हैं कि आखिर वैद्यनाथ राम कौन हैं, जिन्हें जेएमएम शिबू सोरेन की जगह राज्यसभा भेजने जा रही है।कौन हैं वैद्यनाथ राम जेएमएम के राज्यसभा सांसद प्रत्याशी वैद्यनाथ राम झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हैं। राम लातेहार विधानसभा सीट से 3 बार के विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वो झारखंड सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। अनुसूचित जाति से आने वाले वैद्यनाथ राम को प्रत्यशी घोषित कर जेएमएम ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। आ...