कौन हैं विथ्या रामराज, जिन्होंने तोड़ दिया पीटी ऊषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, 2023 में ही कर ली थी बराबरी
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- भारत की विथ्या रामराज ने सोमवार को नागोया में एशियाई खेलों की महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 54.75 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता और महान धाविका पीटी उषा के चार दशक से अधिक पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उनका मौजूदा खेलों में यह दूसरा पदक है। वह इससे पहले चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।पीटी ऊषा के 42 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त 28 वर्षीय विथ्या इस स्पर्धा में संयुक्त अरब अमीरात की मरियम करीम और कजाखस्तान की एडेलिना जेम्स के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। मरियम ने 54.31 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि एडेलिना ने 54.58 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.