नई दिल्ली।, मई 9 -- Navy Chief: भारत सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख (Chief of Naval Staff) नियुक्त किया है। वह वर्तमान नौसेना प्रमुख का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 31 मई 2026 को कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। वह वर्तमान में मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन का भारतीय नौसेना में एक शानदार और लंबा करियर रहा है। इसी वजह से सरकार ने उन्हें नौसेना का नेतृत्व सौंपा है। आपको बता दें कि उन्हें 1 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (खडकवासला) से पढ़ाई की थी। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के जॉइं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.