वॉशिंगटन, अक्टूबर 3 -- वाइट हाउस में नई असिस्टेंट प्रेस सेक्रेट्री की नियुक्ति हुई है। यह भूमिका बेनी रे हारमोनी निभाएंगी। केरोलीन लेविट के जाने के करीब महीने भर बाद यह नियुक्ति हुई है। केरोलीन वाइट हाउस में प्रेस सेक्रेट्री की भूमिका में थीं। 23 साल की बेनी रे रियल अमेरिका वॉयस की तरफ से वाइट हाउस की चीफ करेस्पांडेंट थी। अब वाइट हाउस के प्रवक्ता के तौर पर उनका चयन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बेनी अगले सोमवार से अपनी ड्यूटी जॉइन करेंगी।सोशल मीडिया पर पोस्ट बेनी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं ट्रंप प्रशासन में बतौर सहायक प्रेस सचिव जॉइन कर रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि रियल अमेरिका वॉयस के संवाददाता के रूप में वाइट हाउस को कवर करना काफी ऐतिहासिक रहा। मेरा हमे...