नई दिल्ली, मई 23 -- राजस्थान की धरती पर वर्षों से समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही एक महिला को ऐसा सम्मान मिला है, जो केवल उपलब्धि नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की पहचान माना जाता है। यह नाम है सरिता राठौड़ का, जिन्हें मारवाड़ रत्न राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी सम्मान से सम्मानित किया गया। जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।आखिर कौन हैं सरिता राठौड़? सम्मान मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही सामने आया कि आखिर सरिता राठौड़ कौन हैं और ऐसा क्या काम किया कि उन्हें मारवाड़ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सरिता राठौड़ लंबे समय से महिला सशक्तीकरण को अपना मिशन बनाकर काम कर रही हैं और समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर स...