कौन हैं रविदासिया, जनगणना में अलग धर्म की श्रेणी की क्यों कर रहे मांग? पंजाब में चलता है सिक्का
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- पंजाब के फगवाड़ा में रविवार को रविदासिया समुदाय के हजारों लोगों ने एक विशाल धार्मिक सम्मेलन में शिरकत की। इसका मकसद एक दशक से भी अधिक समय से चली आ रही अपनी सबसे बड़ी मांग को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मजबूती से दोबारा उठाना था। इनकी मांग है कि राष्ट्रीय जनगणना में रविदासिया समुदाय के लिए एक बिल्कुल अलग रविदासिया धर्म का कॉलम और कोड निर्धारित किया जाए। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास शामिल हुए। आपको बता दें कि यह इस समुदाय की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली धार्मिक संस्था के प्रमुख हैं। इस महासम्मेलन के समापन पर समुदाय की ओर से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित एक आधिकारिक मांग पत्र भेजा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.