कौन हैं रतिंद्र बोस, जिनके बंगाल विधानसभा का स्पीकर बनते ही बन गया नया इतिहास
नई दिल्ली, मई 15 -- पश्चिम बंगाल की नवगठित 18वीं विधानसभा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रतिंद्र बोस को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। स्वतंत्रता के बाद के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उत्तर बंगाल के किसी विधायक को इस प्रतिष्ठित पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रतिंद्र बोसे के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर तापस रॉय ने ध्वनि मत के माध्यम से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सदन में मौजूद सभी 207 भाजपा विधायकों ने एकमत होकर बोस के पक्ष में समर्थन दिया। विपक्ष की भूमिका में बैठी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पद के लिए अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा था, जिससे बोस के निर्वाचन का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया और वे निर्विरोध चुन लिए गए। विधानसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.