नई दिल्ली, जनवरी 12 -- भारत की सैन्य अधिकारी मेजर स्वाति शांता कुमार को संयुक्त राष्ट्र ने बड़े सम्मान से नवाजा है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बेंगलुरु की मेजर स्वाति शांता कुमार को शांति स्थापना में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। मेजर स्वाति फिलहाल दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) में सेवाएं दे रही हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मेजर स्वाति के "समान भागीदारी, स्थायी शांति" शीर्षक वाले प्रोजेक्ट की खूब प्रशंसा की। यह पुरस्कार उन कोशिशों को पुरस्कृत देता है जो UN चार्टर के अनुसार लैंगिक समानता और शांति स्थापना को बढ़ावा देती हैं।मेजर स्वाति ने निभाई अहम भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.