नई दिल्ली, मई 19 -- ब्रिटेन में भारतीय मूल के तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया है। लेबर पार्टी के 23 वर्षीय पार्षद तुषार कुमार हाल ही में यूके में सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। तुषार को हर्टफोर्डशायर के 'एल्सट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल' का नया मेयर चुना गया है। यहां फेयरवे हॉल में आयोजित एक भव्य मेयर मेकिंग सेरेमनी में उन्होंने आधिकारिक रूप से यह पद संभाल लिया। इस मौके पर अपने इस सफर को याद करते हुए तुषार कुमार ने लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह के बाद जारी एक बयान में कुमार ने कहा, ''कल रात एल्स्ट्री और बोरेहमवुड के महापौर के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 23 वर्ष की आयु में, मैं ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र का भारतीय मूल का महापौर बना हूं।" उन्होंने कहा, ''मुझे लोगों की सेवा कर...