नई दिल्ली।, नवम्बर 1 -- Who is Brijesh Goyal: रामलीला मैदान की रैली से पहले चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने रैली से पहले कुल चार चिट्ठी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लिखी है। इन चिट्ठियों में उन्होंने रैली के कारण दिल्ली के व्यापारियों को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई है। सीटीआई चेयरमैन के संबंध आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता (BJP) से भी रहे हैं। गोयल वर्तमान में दिल्ली सरकार की वित्तीय समिति के सदस्य हैं। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली से ठीक पहले राहुल गांधी को अपना चौथा पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली के कारण 10 किलोमीटर के दायरे में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद हो सक...