पटना, अगस्त 26 -- लोजपा (रामविलास) ने बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से राजू तिवारी की छुट्टी हो गई है। एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र विवेक बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से दो बार पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सुरेंद्र विवेक इंजीनियर रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकारिता और साहित्य में भी सक्रिय रहे हैं। देश के 8 राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए चिराग पासवान की पार्टी में कुछ अहम सांगठनिक बदलाव किए गए हैं। सुरेंद्र विव...