कौन हैं प्रोफेसर अश्विनी सूद, IIT कानपुर से बीटेक के बाद अमेरिका में पढ़े, अब इंटरनेशनल लेवल पर डंका
कानपुर, नवम्बर 7 -- कानपुर में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी सूद को इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी उपलब्धि मिली है। डॉ. सूद को केमिकल इंजीनियरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मार्किस हूज हू संस्था ने अपनी वैश्विक जीवनी संदर्भ पुस्तक हूज हू इन द वर्ल्ड में शामिल किया है। यह सम्मान उन्हें 30 सालों से अधिक समय से शिक्षण, रिसर्च और औद्योगिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया है। डॉ. अश्विनी सूद वर्तमान में एचबीटीयू के स्कूल ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। वे अप्रैल-2000 से विवि में हैं और मई-2017 में प्रोफेसर बने। डॉ. सूद का प्रमुख शोध क्षेत्र केमिकल रिएक्शन इंजीनियरिंग और पॉलिमर रिएक्शन इंजीनियरिंग है। वह पॉलिमर निर्माण की प्रक्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.