कौन हैं प्रज्ञान ओझा जिन्हें BCCI बनाना चाहता है चीफ सिलेक्टर? आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में लिए थे 10 विकेट
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने आगामी वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए कई चुनौतियां हैं। इनमें सबसे बड़ी चुनौती तो यही है कि अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब किसे पूर्णकालिक चीफ सिलेक्टर बनाया जाए जो वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए टीमों का चयन करे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जांच परखकर आखिर में विश्व कप के लिए दमदार टीम का चुनाव करे। फिलहाल, इसके लिए एक नाम जो सर्वाधिक चर्चा में है वह है प्रज्ञान ओझा का। प्रज्ञान ओझा अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे, टी-20, टेस्ट और भारत-ए की टीमें हाल ही में चुनी हैं। रेवस्पोर्ट्ज ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को एक खबर छापी है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.