नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति सेमिनार के दौरान जम्मू-कश्मीर का गलत मानचित्र दिखाने को लेकर एक तीखी बहस देखने को मिली। सेमिनार में जैसे ही एक स्क्रीन पर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाने वाला गलत नक्शा प्रदर्शित किया गया, वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग की द्वितीय सचिव पूजा झा ने तुरंत और बेहद मुखरता से इस पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। भारतीय राजनयिक ने बीच में टोकते हुए दृढ़ता से कहा, "सर, यह नक्शा पूरी तरह गलत है। जम्मू और कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।" यह वाकया सोमवार को ढाका में बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज (BIISS) द्वारा आयोजित एक सेमिनार के दौरान हुआ। इस सेमिनार का विषय रीबिल्डिंग ट्रस्ट, रिन्यूइंग रीजनल इंटीग्रेशन: पाथवेज फॉर ...