नई दिल्ली, जनवरी 2 -- बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने लेटेस्ट व्लॉग के लिए नितिन गडकरी के दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। फराह खान यहां अपने कुक दिलीप के साथ आईं। फराह खान से मिलने के लिए नितिन गडकरी की पत्नी भी नागपुर से दिल्ली आईं। फराह खान ने नितिन गडकरी से कई चीजों को लेकर बात की। फराह खान को नितिन गडकरी ने भी अपनी कई स्कीम्स और सोशल वर्क के बारे में भी बताया।क्या फिल्में देखते हैं नितिन गडकरी? इस बातचीत के दौरान फराह खान ने नितिन गडकरी से पूछा कि क्या उन्हें फिल्में देखने का टाइम मिलता है? इसपर नितिन गडकरी ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके घर में थिएटर है। इसके बाद फराह खान ने नितिन गडकरी से पूछा कि क्या उन्होंने ओम शांति ओम और मैं हू ना देखी है? इसपर भी नितिन गडकरी ने हां में जवाब दिया। यह भी पढ़ें- नितिन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.