नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- यूपी में राज्‍यसभा चुनावों को लेकर सुबह-सुबह बड़ी खबर समाने आई है। समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे उम्‍मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने अपने सोशल एक्स हैंडल से जानकारी दी है कि पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के अलावा उद्योगपति धनराज नथवानी बुधवार को सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगे। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी कुछ दिन बाद तीसरा उम्‍मीदवार भी उतारेगी। आइए आपको बताते हैं कि धनराज परिमल नथवानी कौन हैं? समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, धनराज नथवानी रिलायंस ग्रुप से जुड़े है। उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद है। कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं।धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिए...