नई दिल्ली, अगस्त 26 -- देव चौधरी दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के सबसे चर्चित नामों में से एक बन गए हैं। वह अपनी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं बल्कि अजीबोगरीब अंदाज में खेलने के चलते सुर्खियों में हैं। देव की बैटिंग और फील्डिंग का मजाक उड़ा रहा। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। लोगों ने 22 वर्षीय बल्लेबाज देव को 'फ्रॉड' करार दिया। उन्होंने डीपीएल के तीसरे सीजन में नई दिल्ली टाइगर्स के लिए दो मैच खेले। कड़ी आलोचना के बाद देव को अगले मैच से ड्रॉप कर दिय गया। नई दिल्ली टाइगर्स प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।ओपनिंग करने आए, शून्य पर हुए आउट देव 16 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ शून्य पर आउट हुए, जिसके बाद बैटिंग ऑर्डर में टॉप पर उनकी जगह सवालों के घेरे में आ गई। क्रिकेट फैंस ने उनके अनुभव, उनकी तकनीक और ओपनिंग के ...