नई दिल्ली, फरवरी 21 -- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए टैरिफ रद्द करने का फैसला सुनाय दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं बल्कि कांग्रेस के पास है। वहीं इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप को कटघरे में खड़ा करने का श्रेय एक भारतीय वकील को दिया जाता है। उनका नाम है नील कात्याल जो कि ओबामा के शासनकाल में अडिशनल सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में कात्याल ने ही 1977 इंटरनेशल इमर्जेंसी इकनॉमिक पावर्स के दुरुपयोग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप को कटघरे में खड़ा कर दिया और दमदार तर्क दिए।उन्होंने कहा कि ट्रंप का यह कदम असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कात्याल ने कहा, आज सुप्रीम कोर्ट ने दिखा दिया है कि अमेरिका अब भी कानून को तवज्जो देता है। इसका सीधा संदेश है कि र...