नई दिल्ली।, नवम्बर 28 -- Jharkhand High Court Judge: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) के सामने कुछ ही दिन पहले एक दुर्लभ मामला सामने आया। झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनाक ने उसी हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सीजेआई सूर्यकांत ने इन शिकायतों की जांच का आदेश दिया है। आपको बता दें कि जस्टिस सोनाक को 9 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने का श्रेय दिया जाता है। झारखंड हाईकोर्ट से जस्टिस सोनाक 27 नवंबर को रिटायर हो गए। इसके बाद 28 नवंबर से सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।शिकायत के समर्थन में सबूत भी दिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के कार्यालय को अक्सर विभिन्न हाईको...