श्रुति कक्कड़, जुलाई 18 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने जिला जज वीणा रानी को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय द्वारा दिए गए विजिलेंस जांच कराने के आदेश के बाद की गई है। इस बारे में 10 जुलाई को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में फैसला लिया गया, जिसमें कोर्ट ने एक अन्य जिला जज विनय सिंघल को भी निलंबित किया गया। उच्च न्यायालय ने बगैर अनुमति वीणा रानी के दिल्ली से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस तरह कुछ ही समय के अंदर दिल्ली न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।कौन हैं जज वीणा रानी ? वीणा रानी ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में वरिष्ठ न्यायिक अफसर के पद पर काम किया और फिलहाल वह नई दिल्ली के साकेत कोर्ट में दक्षिण-पूर्व जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट जज के त...