नई दिल्ली, जुलाई 4 -- भारत-चीन सीमा विवाद और सख्त नियमों के बीच केंद्र सरकार ने देश के पावर सेक्टर को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने भारत में अपनी फैक्ट्रियां चला रहीं चार चीनी बिजली उपकरण निर्माता कंपनियों को महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं के सरकारी टेंडर में भाग लेने की अनुमति दे दी है। इन चारों चीनी कंपनियों में टीबीईए एनर्जी, नानजिंग इलेक्ट्रिक इंडिया, न्यू नॉर्थईस्ट इलेक्ट्रिक इंडिया और ताईकाई इलेक्ट्रिक इंडिया शामिल हैं। इन्हें सार्वजनिक खरीद नियमों के कड़े प्रावधानों से छूट दी गई है। आपको बता दें कि इन नियमों के तहत भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों की कंपनियों के लिए किसी भी सरकारी टेंडर या खरीद प्रक्रिया में बोली लगाने के लिए संबंधित भारतीय प्राधिकरण के साथ रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य ...